ताज़ा खबरें
‘सीबीआई वालों ने ही रखे होंगे’- हथियारों की बरामदगी पर ममता बनर्जी
काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की ओर बढ़ चले हैं: सीएम योगी
'जहां सूई भी नहीं बनती थी, वहां होता है रॉकेट लॉन्च': कांग्रेस अध्यक्ष
मणिपुर में कथित कुकी उग्रवादियों के हमले में 2 जवान शहीद, कई घायल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सीबीआई और ईडी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ संस्थाओं को हमेशा के लिए समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने सत्ता में आने पर चुंगी को समाप्त कर दिया था, उसी तरह कुछ संस्थाएं हमेशा के लिए समाप्त कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिटलर का शासन भी दस वर्ष से अधिक का नहीं रहा था, अब यह सरकार भी जाने वाली है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने के मौके पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और विदाई भी अच्छी करते हैं। वर्ष 2014 में यह सरकार आई थी अब 2024 में चली जाएगी। उन्होंने नारा दिया ‘भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ’, ‘80 हराओ, एमएसपी पाओ’।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं।

आचार संहिता के प्रश्न पर उन्होंने कहा जिस दिन मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक हटाए जाएंगे, उस दिन हम मानेंगे कि आचार संहिता लग गई है। लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए।

नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस हमले की निंदा

दिल्ली में नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस के लात मारने की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने तस्वीर नहीं देखी, लेकिन यह सम्मान, संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने व आजादी पाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को सभी को पसंद करना चाहिए। कमजोर के साथ खड़ा होना चाहिए।

चुनाव पर अखिलेश ने कही ये बात

नए मंत्रियों के विभाग न बंटने पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जब तक उन्हें विभाग आवंटित होंगे तब तक तो चुनाव आ जाएंगे। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह को टिकट देने के प्रश्न पर कहा कि वे मेरे संपर्क में नहीं हैं। सपा अध्यक्ष ने बसपा प्रमुख मायावती के शनिवार को फिर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर कहा कि उनको बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के प्रत्याशियों व लोकसभा प्रत्याशियों की अगली सूची बहुत जल्द जारी हो जाएगी।

सपा को मिला 2.50 करोड़ चंदा, भाजपा भी करे खुलासा

अखिलेश ने खुलासा किया कि सपा को चुनावी बांड के माध्यम से एक बार 2.50 करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही कुछ राशि एक अन्य बार भी मिली थी। भाजपा को भी चुनावी बॉन्ड से मिले चंदे का खुलासा करना चाहिए। एसबीआई को भी जानकारी देनी चाहिए।

पूर्व सांसद के बेटे सुबोध व पूर्व विधायक सुभाष चंद्र सपा में शामिल

पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के बेटे सुबोध यादव शनिवार को शामिल हो गए। संतकबीरनगर की खलीलाबाद से सुबोध आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। देवरिया के पूर्व विधायक व जनता दल यू के सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित कई नेता शनिवार को सपा में शामिल हो गए। भाजपा के सीताराम राजपूत, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, बसपा के इलियास अंसारी, परवेज आलम, तिलक चंद्र वर्मा व पूर्व विधायक मदन गौतम ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख