ताज़ा खबरें
पीएम मोदी के हाथ से धीरे-धीरे फिसल रहा लोकसभा चुनाव:राहुल गांधी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किया समझौता,25 क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी रद्द
आंध्र में सीएम जगन मोहन और चंद्रबाबू नायडू के बीच कड़ा मुकाबला
संविधान के दो अनुच्छेद खत्म करके आरक्षण छीनेगी भाजपा: आरजेडी
समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ता रहूंगा: आकाश

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। शुरुआत में सिर्फ हवा में फायरिंग की बात सामने आ रही थी। लेकिन जांच में बाद यह बात सामने आई है कि सलमान के घर को टारगेट करके फायरिंग की गई है। सलमान के घर के बाहरी दीवार पर गोली के निशान मिले हैं। इसके साथ ही सलमान की बालकनी पर भी गोली के निशान मिले हैं। इसी बालकनी से सलमान अपने फैन्स को अभिवादन करते है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर जिस बाइक से आए थे, उसे बरामद कर लिया गया है। बाइक बांद्रा इलाके के माउंट मेरी के पास से मिली है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक, पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज 

सलमान खान अक्‍सर अपने गेलेक्सी अपार्टमेंट में बालकनी में देखे जाते है। इस बालकनी पर भी फायर किया गया है। बालकनी पर गोली के निशान फोरेंसिक टीम को मिले हैं। पुलिस को जो सीसीटीवी हाथ लगा है, उसमें आरोपी ने चेहरे को कवर किया हुआ है, जिससे उसे पहचानना मुश्किल है।

मुंबई पुलिस को एक सीसीटीवी मिला है, लेकिन, इमेज धुंधली है। पुलिस अब इलाके के आसपास अन्‍य सीसीटीवी फुटेज को देख रही है।

बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग थे, दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। इसलिए पुलिस आरोपियों के चेहरे नहीं पहचान पा रही। मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए, जो घटना के समय मौजूद थे। मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि फ़ायरिंग जिस बंदूक़ से की गई वो 7.6 बोर की बंदूक़ थी। जिन दो संदिग्धों ने फ़ायरिंग की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हो सकते हैं।

इसके अलावा पुलिस के अनुमान के मुताबिक़, दोनों आरोपी 5 फिट 8 इंच लंबे हो सकते हैं। पुलिस को शक है कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र से नहीं लग रहे हैं, उनके क़द काठी को देखकर पुलिस को लग रहा है कि वो राजस्थान या फिर हरियाणा से हो सकते हैं।

सलमान ख़ान के घर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके डीवीआर पुलिस अपने साथ लेकर गई है। फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट की मानें तो कुल 4 गोलियां चली हैं। एक लाइव बुलेट मिली है, यह लाइव बुलेट बंदूक़ लॉक करते समय गिरी हो सकती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया से साभार

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख