ताज़ा खबरें
क्या प्रधानमंत्री हैं सहमत - सार्वजनिक बहस के आमंत्रण पर राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में बीजेपी का मतलब है बाबू, जगन और पवन: राहुल गांधी
75 की उम्र के बाद भी मोदी ही संभालेंगे देश की कमान : अमित शाह

बेंगलुरु: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चार विकेट से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अब टीम के खाते में 10 अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात नौवें पायदान पर पहुंच गई है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर 152 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

कोहली-डुप्लेसिस ने दिलाई विस्फोटक शुरुआत

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। जोशुआ लिटिल ने कप्तान को आउट किया। वह 23 गेंदों में 64 रन बनाकर लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई।

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 24 रनों से हरा दिया है। केकेआर ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाए थे, जिसके लिए वेंकटेश अय्यर ने 70 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम 46 रन के अंदर 3 विकेट गंवा चुकी थी। रोहित शर्मा 11 रन, ईशान किशन ने 13 और नमन धीर भी केवल 11 रन का योगदान दे पाए। सूर्यकुमार यादव डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 56 रन बनाए, जिसके दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई ने पावरप्ले ओवरों में 46 रन बनाए, लेकिन 3 विकेट गंवाने से टीम बैकफुट पर चली गई थी। टीम के अगले 3 विकेट भी 24 रन के अंदर गिर गए थे, जिससे मुंबई की टीम 71 रन पर 6 विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी। यहां से सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और 30 गेंद में फिफ्टी पूरी की।

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हरा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए नितीश रेड्डी और ट्रेविस हेड की फिफ्टी की बदौलत 201 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि टीम ने 1 रन के स्कोर पर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की 133 रनों की पार्टनरशिप ने आरआर को जीत के करीब ला खड़ा किया था, फिर भी टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई। यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद में 67 रन बनाए, जिसके दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। रियान पराग ने 49 गेंद में 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

2 विकेट जल्दी गिरने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले ओवरों के अंदर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए थे। जायसवाल और रियान पराग की जोड़ी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रही थी। इस बीच 14वें ओवर में जायसवाल, टी नटराजन की गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हो गए। मगर पराग अब भी क्रीज़ पर डटे हुए थे।

चेन्नई: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में हुए मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत पंजाब ने इस मैच को 13 गेंद शेष रहते जीत लिया है। चेन्नई ने पहले खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की दमदार फिफ्टी की बदौलत 162 रन बनाए थे। जब पंजाब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो प्रभसिमरन जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने 13 रन बनाए। दूसरी ओर जॉनी बेयरस्टो आज किसी को बख्शने के मूड में नहीं थे क्योंकि उन्होंने 30 गेंद में 46 रन ठोक डाले, जिनमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। बेयरस्टो के आउट होने के बाद रूसो की तूफानी पारी ने चेन्नई की गेंदबाजी को बेबस कर दिया था। रूसो ने 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 23 गेंद में 43 रन बनाए।

पंजाब किंग्स पावरप्ले ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना चुकी थी। बेयरस्टो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने पंजाब की जीत की नींव रख दी थी। हालांकि राइली रूसो भी फिफ्टी नहीं लगा पाए, लेकिन 15 ओवर समाप्त होने तक टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख