ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: सहनशीलता को वक्त की जरूरत बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज (रविवार) कहा कि कोई भी धर्म असहनशील बनना नहीं सिखाता और सभी का सम्मान करने के संदेश के साथ हिंदू धर्म एक ‘‘सार्वभौम धर्म’’ के तौर पर विकसित हुआ है । ममता ने कहा, ‘‘हमें बड़ी सोच वाला होना चाहिए । किसी धर्म ने असहनशील बनना नहीं सिखाया है । हिंदू धर्म अपनी व्यापकता एवं सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करने के संदेश के साथ एक सार्वभौम धर्म है ।’’ मुख्यमंत्री ने ‘भारत सेवाश्रम संघ’ के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत की संस्कृति जाति, धर्म एवं वर्ग से परे जाकर विविधता में एकता का संदेश देती है ।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख