- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को भारी शुल्क लगाने की धमकी देकर दोनों देशों के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष को रुकवाया था। साथ ही उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर निराशा जताते हुए कहा, “मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं। क्या मुझे नोबेल पुरस्कार मिला? नहीं।”
इस संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे
ट्रंप ने शुक्रवार को रैली को संबोधित करते हुए पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को बढ़ने से रोकने का फिर से श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि यदि लड़ाई जारी रही तो उन पर भारी शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस दोनों देश गुस्से में थे, लेकिन उन्होंने गोलीबारी रोक दी। ट्रंप ने दावा किया कि इस संघर्ष के दौरान “11 विमान मार गिराए गए थे।”
- Details
पेरिस: फ्रांस में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा की जिंदगी के बढ़ते खर्च के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा-रोधी पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली है।
फ्रांस के कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ टकराव
वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दृश्य नजर आ रहे हैं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। फ्रांस के कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिस के साथ टकराव की खबरें सामने आई हैं।
प्रदर्शनकारी बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध
इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी बढ़ती महंगाई, जीवनयापन के खर्च और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को देशभर में करीब 4.10 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया, जबकि ट्रेड यूनियन ने यह संख्या लगभग 8 लाख बताई।
- Details
पेरिस: फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों में निवेश की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े पैमाने पर हिंसा और राजनीतिक टकराव में बदल गया है। सरकार के मुताबिक, करीब 5.5 लाख लोग सड़कों पर उतरे और कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पेरिस से लियोन तक आगजनी और लूटपाट
राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच झड़पें हुईं। आगजनी, दुकानों में लूटपाट और सार्वजनिक इमारतों में तोड़फोड़ की घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने बताया कि हिंसा के दौरान 150 पुलिसकर्मी घायल हुए। सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, पेरिस में मुख्य मार्च दोपहर तक काफी हद तक शांतिपूर्ण नजर आया, लेकिन दिन बढ़ने के साथ कई इलाकों में स्थिति बिगड़ गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
- Details
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के कई प्रावधानों को लागू करने से छूट दे दी है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है। इस कानून में चीन और भारत जैसे देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इससे भारत पर संभावित अमेरिकी टैरिफ का खतरा कुछ समय के लिए टल सकता है। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए कानून में दिए गए छूट के प्रावधान का इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक, उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को यह साबित किया है कि फिलहाल प्रतिबंधों और टैरिफ से जुड़ी कार्रवाई में छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।
इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले कुछ देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। वहीं, रूस से आने वाले सामान पर 500% तक चार्ज लगाने की व्यवस्था भी की गई है। ये फैसला खास तौर पर रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों और रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वालों को निशाना बनाते हुए लिया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






