ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

वडोदरा: भारतीय महिला टीम ने रविवार को वडोदरा में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 121 रनों से करारी शिकस्त दी। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 328 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 48.5 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

दीप्ति-हरमनप्रीत कौर के शतक

भारत के लिए पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा के बल्ले से 86 गेंदों पर 106 रन निकले। वहीं गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने 10 ओवर 39 रन देकर जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बैटिंग के बाद दीप्ति शर्मा ने बॉलिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 126 रन की शानदार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 28 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख