सियाचिन बेस कैंप के पास भीषण हिमस्खलन, सेना के तीन जवान शहीद
- Details
लेह: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन सेक्टर में बड़ी अनहोनी हुई है। रविवार को 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक बेस कैंप में हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। इनमें दो अग्निवीर भी शामिल थे। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी तीनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे ऊंचे और चुनौतीपूर्ण सैन्य तैनाती वाले स्थानों में से एक है। अधिकारियों ने मंगलवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, सियाचिन बेस कैंप के इलाके में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से तीन सैनिक बर्फ में फंस गए। ये जगह बहुत ऊंचाई पर है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों को बचाने के लिए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। फंसे हुए सैनिकों के शवों को बर्फ से निकाला गया।
दरअसल यह स्थान दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे चुनौतीपूर्ण सैन्य तैनाती स्थलों में से एक है। सियाचिन ग्लेशियर अपनी अत्यधिक मौसम की स्थिति और लगातार बर्फ से जुड़ी घटनाओं के लिए जाना जाता है।
छात्र आंदोलन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
- Details
देहरादून: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच उत्तराखंड से एक और कथित पेपर लीक का मामला सामने आया है। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने इंजीनियरिंग के दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि एक शिक्षक पर परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल छात्रों तक पहुंचाने का आरोप है। मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है।
व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गए थे परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक आशीष कुमार, शिवालिक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और विश्वविद्यालय के लिए पेपर सेटर के रूप में प्रश्नपत्र तैयार कर रहे थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले एक कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से मिलते-जुलते सवाल छात्रों को भेज दिए। आरोप सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विषयों की परीक्षाएं तत्काल रद्द कर दीं। इस पूरे मामले में कॉलेज की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ऐसे समय में, जब देशभर में छात्र लगातार पेपर लीक की घटनाओं को रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, उत्तराखंड से सामने आया यह मामला नई बहस छेड़ सकता है।
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर पुल टूटा
- Details
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। देहरादून में बादल फटने की घटना हुई, जिससे कई दुकानें तबाह हो गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर में तमसा नदी का पानी भर गया, वहीं ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई, जिससे वाहन फंस गए और एनडीआरएफ ने लोगों को रेस्क्यू किया। देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर फन वैली और डेंटल कॉलेज के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।
देहरादून में बादल फटने की घटना, दो लोग लापता
देहरादून जिले में देर रात बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जाने माने टूरिस्ट स्पॉट सहस्त्रधारा में भारी बारिश के कारण रात में बादल फटने की घटना हुई। जिला प्रशासन का बचाव और राहत अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुछ दुकानें बह गईं, जबकि दो-3 लोगों के लापता होने की खबर है जिनकी तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक देहरादून के एक मुख्य बाजार में बादल फटने के बाद काफी मलबा नीचे आ गया था, उसी वजह से कई होटलों को भारी ऋति पहुंची और दो से तीन लोग लापता हो गए।
'पाकिस्तान से हमेशा दुश्मनी नहीं रखी जा सकती': मोहन भागवत
- Details
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को जेन-जी से संवाद के दौरान पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से हमेशा दुश्मनी संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉन्फ्लिक्ट के बाद संवाद जरूरी है। भागवत ने कहा कि कोई हमेशा दुश्मन नहीं होता। चीन और पाकिस्तान के साथ बातचीत करनी चाहिए या नहीं? इस सवाल पर मोहन भागवत ने कहा कि कॉन्फ्लिक्ट के समय नहीं। आतंकी हमले के समय नहीं।
भागवत ने कहा, 'कॉन्फ्लिक्ट के समय ऐसा नहीं करना चाहिए। कॉन्फ्लिक्ट का मतलब है- सैन्य युद्ध या आतंकवाद। यह आतंकवाद सिर्फ कट्टरपंथी समूहों का आतंकवाद नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरी विचारधारा है। इसके पीछे एक नीति भी है- थाउजंड कट्स वाली नीति। इसलिए यह एक हिडन वॉर है और हमें इससे उसी तरह निपटना होगा।' पाकिस्तान से रिश्तों पर भागवत ने कहा कि पाकिस्तान 100 साल पहले भारत ही था। उन्होंने कहा कि युद्ध या आतंकी हमलों के समय सरकार का निर्देश मानें लेकिन हमेशा के लिए दुश्मनी संभव नहीं, इंसानियत सबसे ऊपर है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






