ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अच्छे और बुरे आतंकवादियों के बीच कोई फर्क नहीं हो सकता तथा सभी तरह के आतंकवाद को पूरी तरह खत्म किए जाने की जरूरत है। उन्होंने पाकिस्तान में बच्चा खान विश्वविद्यालय पर आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में 20 लोग मारे गए। मुखर्जी ने कहा, ‘बच्चा खान विश्वविद्यालय पर निर्मम आतंकी हमले के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह हमला और भी निंदनीय है क्योंकि आतंकवादियों ने उस बादशाह खान की पुण्यतिथि के दिन पर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया जिन्होंने शांति के लिए अथक काम किया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख