ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों, किसानों के साथ-साथ पूरे देश से दिल्ली पहुंचने की अपील की है।

राहुल ने बीजेपी को प्रचार के ​लिए कहा धन्यवाद

राहुल ने रविवार (25 अक्टूबर) को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी को धन्यवाद, जिसकी वजह से कार्यक्रम का प्रचार हो रहा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे। मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं। अब जवाब देश देगा। 1 नवंबर - चलो दिल्ली। वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली।'

उन्होंने कहा, 'छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी- जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए। वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।'

उन्होंने कहा, 'बीजेपी और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए।'

कांग्रेस ने रैली के लिए कसी कमर

गौरतलब है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करेंगे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का लगातार विरोध कर रहा है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है।

अहम बात यह भी है कि कांग्रेस 1 नवंबर की रैली को लेकर पूरी तरह कमर कस चुकी है। उसने अपने शीर्ष नेताओं को भीड़ जुटाने का टारेगट भी दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख