ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर हुए टकराव को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को कहा कि चीन को क्लीन चिट देना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश को सच बताना चाहिए। खड़गे ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से तीन सवाल भी किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा की बात की है।

'चीन को क्लीन चिट देना बंद कीजिए'

खड़गे ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए एक्स पर लिखा, 'चीन को क्लीन चिट देना बंद कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी को देश के सामने सच सामने लाना चाहिए। उन्हें तीन सवालों के जवाब देने चाहिए।' कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और राजनयिक जवाबदेही से जुड़े सवाल किए हैं।

उन्होंने कहा, 'आईटीबीपी के डीजी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ जारी झड़पों की पुष्टि की है, जो कि बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने कहा, डोकलाम और गलवान के बाद क्या एक और बार टकराव हुआ है? अगस्त में टैक्सिंग के पास चीनी घुसपैठ की खबरें आई थीं। फिर भी, वाचा-दमाई में कॉर्प्स कमांडर स्तर की बातचीत के 47 दिन बीत जाने के बाद भी टकराव जारी है। क्या भारत के गश्त (पेट्रोलिंग) करने के अधिकार से समझौता हुआ है? देश को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है?'

खड़गे ने इकोनॉमिक सिक्योरिटी को लेकर क्या कहा

खरगे ने आर्थिक सुरक्षा का जिक्र करते हुए पूछा, 'गलवान में भारतीय सेना के 20 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान (वित्त वर्ष 2020-21) के बाद से चीनी आयात में 102% का उछाल आया है, जबकि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 155% बढ़कर 112.16 अरब डॉलर हो गया है। क्या 'मेक इन इंडिया' अब 'इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना' बन गया है?'

गौरतलब है कि आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने हाल ही में बयान दिया कि भारत और चीन के बीच काफी वक्त से टकराव चल रहा है। भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर फेसऑफ भी हुआ. उनके इस बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख