मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था चर्चा में आ गई है। जानकारी के मुताबिक टेट परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका के कारण प्रशासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) जो कि 28 जून 2026 को होनी थी। उसको रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ठाणे इलाके से प्रश्न पत्र बाहर आने के की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंची थी। जिसके बाद प्रशासन ने 28 जून को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है।
लाखों उम्मीदवारों पर पड़ेगा इसका असर
शिक्षा विभाग के फैसले के बाद राज्य वर्ष के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को झटका लगा है। कई उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और परीक्षा केंद्र जाने की तैयारी पूरी कर चुके थे। अचानक आये इस फैसले से उम्मीदवारों के बीच में निराशा देखने को मिल रही है। पेपर लीक होने की जानकारी के बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि पेपर लीक की आशंका कैसे बनी और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख की घोषणा का इंतजार है।
इससे पहले भी हुआ था पेपर लीक
कल होने वाली परीक्षा में पूरे राज्य में करीब चार लाख 28 हजार उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। राज्य भर के 1028 केंद्रों पर कल यह परीक्षा होने वाली थी। लेकिन पेपर लीक होने की वजह से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में अटक गया है। बता दें इससे पहले भी 2025 में भी पेपर लीक हुआ था। तब महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पेपर लीक होने की खबर आई थी।
लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले
लगातार आ रहे पेपर लिख के मामलों ने परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी कुछ समय पहले ही नीट परीक्षा को लेकर विवाद और पेपर लीक का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था और अब महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा को लेकर सामने आयी इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। छात्रों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से उनकी मेहनत और तैयारी प्रभावित होती है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।






