- Details
अहमदनगर: महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के सूखाग्रस्त राहुरी तहसील में कथित तौर पर फसल खराब होने के कारण अलग-अलग जगहों पर तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक एस काले (45साल), राजेन्द्र तोडमल (42 साल) और बालासाहेब साठे (30 साल) के तौर पर हुई है। सभी किसान प्याज की पैदावारी में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि काले अपने गांव ब्राह्म्ण गांव भांड स्थित अपने खेत की एक कुएं में कुदकर, जबकि तोडमल ने गांव लाख स्थिति अपने खेत में फांसी लगाकर और साठे ने पठारे गांव स्थित अपने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई की समस्या के कारण प्याज की फसल के खराब होने के बाद तीनों किसानों ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। स्थानीय नेताओं का कहना है कि मृतक का संबंध जिन गांवों से है, वह प्रवार नदी के प्रवाह क्षेत्र में आता है।
- Details
नई दिल्ली: राहुल मुखर्जी ने अपनी प्रेमिका शीना बोरा की हत्या से करीब एक साल पहले एक ईमेल में अपने पिता को बताया था कि वह भी अपनी सौतेली मां इंद्राणी से जान के खतरे का सामना कर रहा है। हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने पूरक आरोप पत्र में इस बातचीत को शामिल किया है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि पीटर को पता था कि उसकी पत्नी इंद्राणी ने उनके बेटे राहुल और अपनी बेटी शीना को धमकियां दी थी। शीना इंद्राणी और उसके पहले पति की संतान थी। सीबीआई ने कहा कि खतरे का सामना कर रहे शीना और राहुल ने सभी मेल, मैसेज और दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए उनका बैक अप रखा था। 13 अप्रैल, 2011 के एक ईमेल में राहुल ने पीटर से कहा था कि कई मौकों पर हमें इंद्राणी से धमकियां मिली हैं। मैंने मेल, बातचीत और मैसेज सहित सभी दस्तावेज सुरक्षित रखकर अपनी और शीना की हिफाजत कर ली है।
- Details
मुंबई: मुंबई में हॉर्बर लाइन के मुसाफिरों को 12 डिब्बों की लोकल ट्रेनों की सौगात देने के लिए 72 घंटे के मेगाब्लॉक का दूसरा चरण शुरू हो गया। शनिवार और रविवार को इस दौरान वडाला स्टेशन से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच लोकल सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। शनिवार को हॉर्बर लाइन में 104 सेवाएं रद्द की गईं। 590 के मुकाबले मेगाब्लॉक के दूसरे चरण में 486 ट्रेनें ही चलाई जाएंगी। मुंबई में हॉर्बर लाइन के मुसाफिरों को 12 डिब्बों की लोकल की सौगात के लिए मुसाफिर दो दिन वडाला से सीएसटी के बीच सफर नहीं कर पाएंगे। इस बारे में मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एके जैन ने कहा, "हम आठ मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चला रहे हैं। लोगों को बहुत दिक्कत होने लगी थी, 9-12 डिब्बों की ट्रेनें चलाने के लिए सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है।" पहले दौर में सीएसटी स्टेशन पर 12 डिब्बों की लोकल के आने के लिए सुविधाएं तैयार की गईं।
- Details
मुंबई: उपनगर कुर्ला और विद्याविहार स्टेशनों के बीच एक ट्रेन की चपेट में आने से आज चार गैंगमैनों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह सवा छह बजे से साढ़े छह बजे के बीच तब हुआ जब रेलवे के चार गैंगमैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही एक उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आ गए । ये गैंगमैन अनुबंध पर रखे गए कर्मचारी थे । उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी । रेलवे पुलिस उपायुक्त रूपाली अंबुरे ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब रेलवे के चार अनुबंधित कर्मी कुर्ला और विद्यासागर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों के किनारे चल रहे थे । वे कर्जत-सीएसटी लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए । इन चारों कर्मियों को पास के राजावाडी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






