- Details
मुंबई: पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने आज बताया कि उसके आकाओं ने उससे कहा था कि जकी उर रहमान लखवी और हाफिज सईद के खिलाफ कुछ नहीं होगा तथा 26/11 मामले में उनके और लश्कर के अन्य सदस्यों के खिलाफ पाकिस्तानी संघीय जांच एजेंसी की कार्रवाई दिखावटी है। अमेरिका से वीडियो लिंक के जरिए गत सोमवार से गवाही दे रहे 55 वर्षीय आतंकवादी ने 26/11 हमलों के बाद की आतंकवादी गतिविधियों पर और प्रकाश डालते हुए कहा कि वह आईएसआई के मेजर इकबाल के निर्देशों पर वर्ष 2009 में पुणे में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के मुख्यालय में गया था। इकबाल चाहता था कि वह कुछ सैन्यकर्मियों को भर्ती करे ताकि उनसे ‘गोपनीय’ सूचना प्राप्त की जा सके। मामले में सरकारी गवाह बन चुके हेडली ने आज यहां अदालत को बताया कि वह मार्च 2009 में पुष्कर, गोवा और पुणे गया था तथा अलकायदा के इलियास कश्मीरी के कहने पर उसने इन शहरों की रेकी की थी।
- Details
मुंबई: कला को समय, नस्ल और धार्मिक बाधाओं से आगे निकलने में सक्षम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) कला को आम आदमी के करीब लाने की वकालत की और साथ ही कहा कि इसका इस्तेमाल ‘स्वच्छ भारत’ जैसे मुद्दों पर सामाजिक संदेश प्रसारित करने के लिए किया जाना चाहिए क्योंकि कला में शब्दों की तुलना में कहीं ज्यादा अपील होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कला अमीर लोगों की दीवारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, इसे तो समाज की ताकत बनना चाहिए। उपनगर बांद्रा में बॉम्बे आर्ट सोसाइटी की नयी इमारत का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि रेलवे प्लेटफॉर्मों पर पड़े खाली स्थानों का इस्तेमाल नवोदित कलाकारों को उनके कौशल प्रदर्शन करने की अनुमति देकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल सामाजिक संदेशों के प्रसार के लिए भी किया जा सकता है।
- Details
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां आयोजित किए जा रहे ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह के समारोहों में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को आमंत्रित नहीं किया गया है। इन समारोहों में 13 फरवरी का भव्य भोज भी शामिल है। हालांकि उद्धव कुछ अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा होंगे। बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के एमएमआरडीए मैदान में आयोजित किए जा रहे ‘मेक इन इंडिया’ समारोह का उद्घाटन करने के लिए मोदी कल मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में समारोह का आयोजन होना है। वह महालक्ष्मी रेस कोर्स स्थित टर्फ क्लब में शाम के समय रात्रिभोज की अगुवाई करेंगे। महाराष्ट्र के प्रमुख सचिव स्वाधीन क्षत्रिय ने कहा कि देश और विदेश के लगभग 800 अधिकारियों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। इन मेहमानों में विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री, उद्यमी, चुनिंदा नेता और शीर्ष सरकारी अधिकारी शामिल हैं।
- Details
मुंबई: केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आज(शुक्रवार) आरोप लगाए कि कांग्रेस गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और वर्तमान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इशरत जहां मुठभेड़ मामले में ‘‘फंसाना’’ और ‘‘परेशान करना’’ चाहती थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने कृत्यों के लिए ‘‘खुलेआम माफी’’ मांगनी चाहिए। पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली के कल मुंबई की अदालत के समक्ष खुलासे के परिप्रेक्ष्य में नायडू की ये टिप्पणियां आई हैं। हेडली ने अदालत में कहा था कि मुंबई के मुम्ब्रा की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की वास्तव में लश्कर ए तैयबा की आतंकवादी थी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकार ने भाजपा नेताओं का उत्पीड़न करने का प्रयास किया। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री को फंसाना चाहते थे और उन्होंने हमारी पार्टी के अध्यक्ष का भी उत्पीड़न किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






