- Details
धार: भोजशाला में विवादित परिसर में सुबह की शांतिपूर्वक प्रार्थना के बाद मुसलमानों ने भी नमाज अदा की। इंदौर खंड के आयुक्त संजय दूबे ने बताया, ‘25-30 मुसलमान श्रद्धालुओं ने 12 बजे के बाद इस स्थल की छत पर नमाज अदा की।’ इससे पहले एक दक्षिणपंथी संगठन ने भोजशाला में कुछ सुरक्षाकर्मियों को कथित रूप से जूते पहने देखने के बाद उसके बाहर पूजा की। आयुक्त ने कहा कि हालांकि बाद में उनलोगों ने भीतर में भी पूजा की। साथ ही कहा कि किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। धार जिला कलेक्टर श्रीमान शुक्ला ने बताया वसंत पंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की और किसी भी संभावित अप्रिय वारदात से निपटने के लिए इस जगह पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी। भोज उत्सव समिति (बीयूएस) के नेता अशोक जैन ने दावा किया कि प्रशासन सरकारी अधिकारियों से भोजशाला के भीतर पूजा करवा रहा है ताकि यह दिखाया जा सके कि सब सामान्य है। बड़ी संख्या में असल श्रद्धालु बाहर पूजा कर रहे हैं।
- Details
सिहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले के शेरपुरा में 18 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक किसान सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री यहां हाल ही में लॉन्च हुए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना पर बोलेंगे। एक ओर जहां इस योजना का मक़सद देश के किसानों को राहत देना का है तो वहीं दूसरी ओर एक किसान ऐसा भी है जिसे इस रैली के लिए बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ रही है। पीएम की रैली के लिए किसान सुरेश परमार के खेत में लगी फ़सल कटवा दी गई है। सुरेश का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे खेत साफ़ करने को कहा है। लिहाज़ा फ़सल पकने से पहले ही काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।
- Details
इंदौर: इंदौर में पुलिस ने नीदरलैंड की 25-वर्षीय युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक होटल-सह-शॉपिंग मॉल के दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सोनू पटेल (25) और ओंकार ठाकुर (24) के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने विजय नगर क्षेत्र के मंगलसिटी होटल-सह-शॉपिंग मॉल के महिला वॉशरूम में रविवार रात घुसकर विदेशी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर होटल में मौजूद लोग फौरन वॉशरूम में पहुंचे और दोनों सुरक्षा गार्ड को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती नीदरलैंड की रहने वाली है और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर आई थी।
- Details
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर भले ही बदनामी से पीछा छुड़ाने की कोशिश करे, मगर इस भर्ती बोर्ड का विवाद से पीछा नहीं छूट रहा है। सोमवार को वन रक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों में हुई गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थियों ने बोर्ड के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। व्यापमं कार्यालय के इर्दगिर्द भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। व्यापमं के सूत्रों के अनुसार, अगस्त 2015 में वन रक्षक के पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग साढ़े पांच लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा के नतीजे 30 जनवरी को घोषित किए गए। ये नतीजे व्यापमं की साइट पर थे, मगर अगले ही दिन 31 जनवरी को नतीजों में बड़ा बदलाव नजर आया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






