ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर एम.वी. करुपैया ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 मई को सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जहां सभी सदस्य अपने जीत के प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हुए।

प्रोटेम स्पीकर एम.वी. करुपैया ने सबसे पहले नये मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने का सिलसिला शुरू हुआ। 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी 107 सीटों के साथ सबसे बड़े दल है।

लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से 11 सीट पीछे रह गई। हालांकि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस ने सबसे पहले अपने पांच विधायकों का सशर्त समर्थन दिया। लेकिन राज्यपाल ने टीवीके चीफ को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया। बाद में वामपंथी दलों के चार विधायकों के समर्थन के बाद राज्यपाल ने मोखिक रूप से न्योता देने की हामी भरी थी।

लेकिन बाद में सभी समर्थक दलों के लिखित समर्थन मिलने के बाद ही राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। रविवार को सुबह 10 बजे विजय मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सीएम विजय के साथ नौ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। टीवीके ने बहुम​त का जादुई आंकडा कांग्रेस, वामपंथी दलों और कुछ छोटे क्षेत्रीय दलों के समर्थन से हासिल किया है। 

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का समय दिया है। नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के बाद नये स्पीकर को चुनाव होगा और उसके बाद सदन में विश्वास मत पेश किया जाएगा। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने 2026 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख