ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुजरात मॉडल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी ने गुजरात के सूरत में पानी टंकी के टूटने को लेकर पीएम मोदी के गुजरात मॉडल के लेकर तंज सका। कांग्रेस ने कहा कि ये मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भ्रष्टाचार की एक झलक भर है।

सूरत में  'नल से जल' योजना के तहत बनी पानी की टंकी ढही

दरअसल, सूरत में 19 जनवरी (सोमवार) को एक बड़ी घटना हुई, जहां जिले के मांडवी तालुका के तडकेश्वर गांव (अरेठ) में एक नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान ही भरभरा कर गिर गई। इसी घटना को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक न्यूज रिपोर्ट का वीडियो शेयर कर लिखा, “मोदी का गुजरात मॉडल। ये पानी की टंकी 21 करोड़ रुपए लगाकर तैयार की गई थी। इसमें पहली बार पानी भरा गया और ये टूट कर बिखर गई। ये मोदी और बीजेपी के भ्रष्टाचार की एक झलक भर है।“ गौरतलब है कि, सूरत जिले के मांडवी तालुका के तडकेश्वर में सोमवार को एक नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के दौरान ही भरभरा कर गिर गई।

₹21 करोड़ की लागत से बनी टंकी उद्घाटन से पहले ही ढह गई

खबरों के मुताबिक यह टंकी लगभग ₹21 करोड़ की लागत से 'नल से जल' योजना के तहत बनाई गई थी और उद्घाटन से पहले ही ढह गई।

कहा जा रहा है कि, हादसे के वक्त टंकी में पानी भरकर टेस्टिंग की जा रही थी। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से 3 मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टंकी के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए जा रहे हैं।

कई घरों में पानी घुसा

इस टंकी के गिरने से आसपास के घरों में पानी घुस गया और 13 गांवों को पानी की आपूर्ति करने की योजना प्रभावित हुई है।

अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा रिपोर्ट तैयार करने और दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख