ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

धारवाड़ (कर्नाटक): रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन में आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान इसलिए लंबा चला ताकि भारतीय जवानों की जान को जोखिम पैदा न हो । उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘अभियान करीब 38 घंटे तक जारी रहा क्योंकि जवानों की जिन्दगी बचाना सरकार की प्राथमिकता था । जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया था ।’ पर्रिकर ने कहा कि भारत इस सरकार के हाथों में सुरक्षित है और आतंकी गतिविधियों से कड़ाई से निपटा जाएगा। देश पर हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख