ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मंगलवार को पेरिस में एक साल पहले जिहादी हमले के पीड़ितों की याद में पट्टिका का अनावरण किया। व्यंग्य पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' पर हमले में 17 लोगों की जान चली गई थी। पेरिस में मेयर एन्नी हिदालगो के साथ ओलांद ने शार्ली हेब्दो के पूर्व कार्यालय में पहली पट्टिका का अनावरण किया। सैद और शेरीफ कोआची भाइयों का हमला सात से नौ जनवरी 2015 तक चला था जिसे फ्रांस में 9/11 की तरह का हमला कहा जाता है। इस आतंकी वारदात के बाद जिहादी हमलों का सिलसिला शुरू हुआ और पेरिस में 13 नवंबर को एक बार फिर से बड़ा हमला हुआ। इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख