ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

तेहरान: पिछले हफ्ते कैस्पियन सागर में ईरानी व्यापारी जहाज पर हुए हमले के बाद ईरान जवाब देने की पूरी तैयारी में था। ईरान ने यूक्रेन के तीन ठिकानों पर हमला करने की योजना बना ली थी। यह बात ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने एक साक्षात्‍कार के दौरान बताई। प्रेस टीवी को दिए एक इंटरव्यू में रेजाई ने बताया कि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बाद में उसे रोक दिया गया। इसकी वजह थी कि कीव ने दावा किया कि हमला गलती से हुआ था।

पिछले सप्ताह ईरान ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने उसके एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया, जो लोहे का सामान लेकर जा रहा था। इस हमले में जहाज पर काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इटली की समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, कीव ने कहा था कि उसने कैस्पियन सागर में सैन्य सामग्री ले जा रहे दो रूसी जहाजों पर ड्रोन हमले किए थे।

हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और उनके यूक्रेनी समकक्ष के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद तनाव कुछ कम हो गया। अराघची ने कहा कि यूक्रेन ने ईरान को भरोसा दिलाया है कि हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। रेजाई ने कहा, "अगर यह गलती से भी हुआ हो, तब भी मुआवजे की उम्मीद की जाती है।"

25 जुलाई को ईरान के विदेश मंत्री ने यूरोपीय संघ से यूक्रेन की ओर से कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज को निशाना बनाए जाने के मामले में 'निर्णायक' कदम उठाने की मांग की थी।

उन्होंने यह बात यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काया कैलास के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान कही। ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र की ताजा स्थिति और हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख