ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ऐलान किया है कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जांच भारत और पाकिस्तान की संयुक्त टीम करेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई है । संयुक्त जांच टीम को गठित करने का शरीफ का निर्णय भारत द्वारा उपलब्ध करायी गई जानकारियों के बाद लिया गया है। भारत ने इसका संबंध 15 जनवरी को होने जा रही विदेश सचिव स्तर की वार्ता से जोड़कर कहा है कि भारत पठानकोट आतंकी हमले पर पाकिस्तान से निर्णायक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद रखता है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में बताया गया है कि हाल ही में शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में संयुक्त जांच टीम गठित करने का निर्णय लिया गया जिसमें इंटेलीजेंस ब्यूरो, आईएसआई, और मिलिट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी शामिल होंगे। 

इस बैठक में गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नसीर खान जांजुआ, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सरताज अजीज, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातेमी और वित्त मंत्री इसहाक डार भी सम्मिलित हुए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख