ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भारत और हांगकांग ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में आर्थिक सहयोग मजबूत करने का फैसला किया है। भारत की यात्रा पर आए हांगकांग के मुख्य कार्यकारी सीवाई लियुंग ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने लियुंग का उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी इस यात्रा से भारत और हांगकांग के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन संपर्क मजबूत हो सकेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बैठक के दौरान लियुंग ने प्रधानमंत्री को हांगकांग की कंपनियों की भारत के प्रति रचि के बारे में बताया। मोदी और लियुंग ने विशेषरूप से वित्तीय सेवा क्षेत्र में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर सहमति दी।

इसके अलावा दोनों नेताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख