ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन

मुंबई: सरकार अब जल्द ही ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही है जिसमें आप एलपीजी कनेक्शन का भुगतान किश्तों में भी कर सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैंस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां नये रसोई गैस कनेक्शन मासिक किश्त पर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही हैं। रसोई गैस इस्तेमाल को प्रोत्साह्न मिलेगा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधान ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा, 'नये कनेक्शन की लागत 3400 रुपये आती हैं। जिन्हें हम ईएमआई आधार पर बेचना चाहते हैं। इस राशि को 24 किश्तों में बांटा जा सकता है। तेल कंपनियां इस बारे में बैंकों से बात कर रही हैं।' प्रधान ने कहा कि यह सुविधा उपलब्ध होने पर ज्यादा लोग रसोई गैस का इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित होंगे।

वर्तमान में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को नये कनेक्शन पर 50 फीसदी की छूट दी जाती है। ईएमआई की सुविधा उन लोगों के लिए मददगार होगी जो इस दायरे में नहीं आते हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार अगले तीन साल में 3.5 करोड़ नये एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। अभी देश में करीब 16.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख