ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

सोल: दुनिया की प्रमुख मोबाइल हैंडसेट कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत घटा। स्मार्टफोनों व मैमोरी चिप की वैश्विक मांग में गिरावट का असर आलोच्य तिमाही में कंपनी के वित्तीय परिणामों पर दिखा है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी के बयान में कहा गया है कि अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3220 अरब वोन (2.7 अरब डॉलर) रहा जो कि एक साल पहले की तुलना में 39.7 प्रतिशत कम है। इस दौरान कंपनी का परिचालन मुनाफा 16.1 प्रतिशत बढ कर 6100 अरब वोन यानी रहा।

कंपनी का कहना है कि आईटी मांग में कमी तथा प्रतिकूल कारोबारी परिस्थितियों के चलते उसे 2016 में भी कारोबार को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख