ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

दिल्ली में 102 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल

नई दरों के बाद देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

10 दिन में चौथी बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब परिवहन, लॉजिस्टिक्स और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 16 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले अप्रैल 2022 से ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि मार्च 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

महंगाई और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर खाद्य पदार्थों और जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ने की संभावना है। यात्रियों, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और कारोबार से जुड़े लोगों पर इसका सीधा आर्थिक असर दिखाई दे सकता है।

सरकार ने बताई बढ़ोतरी की वजह

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव और लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आयात लागत बढ़ी है। ऐसे में ईंधन की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने और बढ़ते खर्च को संभालने के लिए कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख