ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी के कारण सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) का मूल्य 12 प्रतिशत कम कर दिया है। वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 82.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 575 रुपये हो गई है, जो पहले 657.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी। साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद लोगों को बाजार दर पर रसोई गैस सिलेंडर लेना होता है। तेल कंपनियों ने बताया है कि दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत 4,765.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.9 प्रतिशत घटकर 35,126.82 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई।

यह लगातार तीसरा महीना है, जब दाम में कमी की गई है। इससे पहले 1 जनवरी को कीमत में 10 प्रतिशत की कटौती की गई थी। अलग-अलग स्थानों पर स्थानीय कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) में भिन्नता के कारण विभिन्न हवाई अड्डों पर एटीएफ के दाम भिन्न होते हैं। एयरलाइंस के परिचालन खर्च में औसतन 40 प्रतिशत ईंधन पर खर्च होता है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इससे पहले लगातार तीन बार वृद्धि की गई थी। इससे पहले 1 जनवरी को कीमत में 49.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। सब्सिडी वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 419.33 रुपये है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख