ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

सिडनी: भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस ने आज लगातार 29वां महिला युगल मैच जीतकर 22 साल पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ दिया और डब्ल्यूटीए सिडनी इंटरनेशनल के महिला युगल फाइनल में भी जगह बना ली। दुनिया की नंबर एक जोड़ी ने रोमानिया की रोलूका ओलारू और कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 4-6, 6-3, 10-8 से मात दी। उन्होंने पुएर्तो रिको की जिजि फर्नांडिस और बेलारूस की नताशा ज्वेरेवा का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 1994 में लगातार 28 मैच जीते थे। सानिया और हिंगिस ने 2015 में नौ खिताब जीते जिनमें विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और साल का आखिरी डब्ल्यूटीए फाइनल शामिल था। इस साल का शानदार आगाज करते हुए उन्होंने लगातार दूसरे फाइनल में जगह बना ली।

पिछले सप्ताह उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल जीता था। फाइनल जीतने पर उनके एक साथ 11 डब्ल्यूटीए खिताब हो जायेंगे। सेमीफाइनल काफी रोमांचक रहा और डेढ घंटे तक चला। एक सेट से पिछड़ने के बाद सानिया और हिंगिस ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीता। टाइब्रेकर लंबा चला जिसमें विरोधी के डबलफाल्ट का सानिया और हिंगिस ने फायदा उठाया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख