ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया में जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने कई बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बावजूद अपनी अतीत की गलतियों से सबक नहीं लिया हैं। गावस्कर ने चौथे एकदिवसीय मैच में हार के बाद पांच मैचों की श्रृंखला में भारत के 0-4 से पिछड़ने के बाद कहा, ‘श्रृंखला के बाद हमें कड़े कदम उठाने होंगे। मैं आमूलचूल बदलाव के लिए नहीं कह रहा लेकिन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी अतीत की गलतियों से नहीं सीखे हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीन या चार बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैुं लेकिन अपनी गलतियों से नहीं सीखे हैं।

अगर हम 2019 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं तो हमें कुछ युवाओं को शामिल करना होगा।’ गावस्कर ने टीम को निराश करने के लिए गेंदबाजों की अधिक आलोचना की और साथ ही कहा कि लगातार दूसरे मैच में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर करने का फैसला समझ से परे है। उन्होंने कहा, ‘अश्विन को लगातार दूसरे मैच में नहीं खिलाना अच्छा फैसला नहीं है। मुझे लगता है कि कैनबरा के हालात उसके अनुकूल होते। ऐसा लग रहा है कि कुछ अन्य गेंदबाज लगातार वही गलतियां कर रहे हैं।’ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हार की जिम्मेदारी लेने पर गावस्कर ने कहा, ‘उसने खुद कहा कि उस स्थिति से उसे मैच खत्म करना चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह सिर्फ दो गेंद खेल पाया।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख