ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: भारत एशिया कप और विश्व टी20 चैम्पियनशिप से पहले नौ फरवरी से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत पुणे में टी20 मैच के साथ होगी जिसके बाद दिल्ली में 12 फरवरी को दूसरा मैच खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापत्तनम में होगा। वर्ष 2014 में विश्व टी20 फाइनल के बाद श्रीलंका और भारत की टीमें पहली बार क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में आमने सामने होंगी। श्रीलंका ने 2014 में भारत को हराकर विश्व टी20 खिताब जीता था। नवंबर 2015 में टेस्ट स्थल का दर्जा हासिल करने वाला पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय और दूसरे टी20 मैच की मेजबानी करेगा।

टीमें इसके बाद 24 फरवरी से बांग्लादेश में एशिया कप में हिस्सा लेंगी जबकि विश्व टी20 नौ मार्च से शुरू होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख