ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज (शनिवार) यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल और मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। महिला युगल में सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने लुडमिला किचनोक और नादिया किचनोक की उक्रेनी जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम सोलह में जगह बनायी। मिश्रित युगल में सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अजला टोमालानोविच और निक किर्गीयोस की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 7-5, 6-1 से पराजित किया। सानिया और मार्टिना का अगला मुकाबला रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और इटली की राबर्टा विन्सी से होगा।

मिश्रित युगल में सानिया और डोडिग का सामना कजाखस्तान की यारोश्लावा श्वेदोवा और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी से होगा। जूनियर वर्ग में लड़कियों में दसवीं वरीयता प्राप्त प्रांजला यादलापल्ली ने जापान की मायुका आइकावा को 6-4 5-7 6-1 से जबकि करमन थांडी ने आस्ट्रेलिया की ओलिविया गादेस्की को 6-3, 6-4 से हराया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख