ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गॉल: गॉल टेस्ट में भारत ने पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है। जबकि श्रीलंका को अभी भी जीत के लिए 288 रन बनाने हैं। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों पर 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने भी 75 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली थी। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 31 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

यह लक्ष्य गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख