ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलंबो: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो पर कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई झड़प के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

भारत की पहली पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। जायसवाल फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे से कुछ कहा। इसके बाद फर्नांडो ने अपना सिर जायसवाल की ओर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी आगे झुके जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।’’

दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह नियम किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

आईसीसी ने कहा, ‘‘फर्नांडो और जायसवाल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है जिनका पिछले 24 महीने में कोई पूर्व अपराध नहीं था।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख