ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: पद्म भूषण के लिए चुने गए अभिनेता अनुपम खेर ने इसे अपने जीवन का ‘सबसे बड़ा सम्मान’ और ‘बड़ा मुकाम’ बताते हुए कहा कि वह खुद को ‘गौरवान्वित, सम्मानित’ महसूस कर रहे हैं और बहुत खुश एवं भावविभोर हैं। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुने गए खेर ने आज यहां जयपुर साहित्य महोत्सव के इतर कहा कि मैंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, यह एक बहुत खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि यह आपको एक निश्चय देता है कि आपको पूरी जिंदगी एक अभिनेता होने से ज्यादा समाज के लिए काफी कुछ करना होगा। मैं गौरवान्वित, सम्मानित महसूस कर रहा हूं और बहुत खुश एवं भावविभोर हूं।

मैं अपने देश भारत का मुझे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पुरस्कार देने के लिए आभार जताना चाहता हूं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख