ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: हॉलीवुड के सबसे जाने-माने स्टूडियोज में से एक, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को नेटफ्लिक्स ने खरीदने की घोषणा कर दी है।

नेटफ्लिक्स के इस कदम ने मनोरंजन जगत में खलबली मचा दी है, क्योंकि वार्नर ब्रदर्स अपने आप में बड़ा नाम है और अब नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर काम करने से दर्शकों को और अच्छा कंटेंट देखने को मिल सकेगा।

नेटफ्लिक्स ने लगभग 82.7 अरब डॉलर की डील के साथ वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डब्ल्यूबीडी) को खरीदा है। ये दोनों कंपनियां मिलकर वैश्विक स्तर पर मनोरंजन जगत की बड़ी कंपनी बनकर उभरेंगी। हालांकि इस विलय को अमेरिकी सरकार के एंटी-ट्रस्ट नियामकों की मंज़ूरी की जरूरत होगी। डब्ल्यूबीडी के सीईओ डेविड जस्लाव ने कहा, "नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाली पीढ़ियों तक दुनिया भर के लोग दुनिया की सबसे प्रभावशाली कहानियों का मजा लें।

नेटफ्लिक्स ने ये भी जानकारी दी है कि ये डील तभी पूरी होगी, जब डब्ल्यूबीडी से एनएन, टीएनडी और डिस्कवरी जैसे अलग होंगे।

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अमेरिका की घरेलू बहुराष्ट्रीय मीडिया और दूरसंचार कंपनी कॉमकास्ट और पैरामाउंट को ना चुनकर डब्ल्यूबीडी को चुना है और डील को सील किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख