ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने किरदारों से लाखों लोगों का दिल जीता है और आज भी रियलिटी शो कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। साल 2024 अभिनेत्री के लिए मुश्किलों भरा रहा था, क्योंकि उन्होंने इसी साल स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।

बीमारी का पता चलने से लेकर इलाज में होने वाली परेशानियों का सामना उन्होंने पूरी हिम्मत और धैर्य के साथ किया। अब उन्होंने अपने कैंसर जर्नी के बारे में सोहा अली के शो 'ऑल अबाउट हर' में खुलकर बात की और अपने दर्द को साझा किया।

सोहा अली ने अपने शो 'ऑल अबाउट हर' का नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे हिना खान के साथ दिख रही हैं। हिना खान ने पहली बार किसी पॉडकास्ट पर अपनी बीमारी और उसमें होने वाली तकलीफों पर खुलकर बात की है।

वीडियो में हिना खान कहती हैं कि 1 साल तक बहुत सारे स्कैन हुए और समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। कीमोथेरेपी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक एक्सपीरियंस था, जिसे शब्दों में कह पाना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के मन में डर है कि अगर कैंसर है तो जिंदगी खत्म है, लेकिन ऐसा नहीं है। कैंसर को हराया जा सकता है। अगर कैंसर को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता तो मैनेज करेंगे, लेकिन जिंदगी को जरूर जीएंगे।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख