ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जैसलमेर: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' चर्चा में बना हुआ है।

'घर कब आओगे' गाने का ऑडियो रिलीज हो चुका है, लेकिन इसका वीडियो जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के पास लोंगेवाला में शुक्रवार शाम को रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर सिंगर सोनू निगम गाने को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' की भव्य लॉन्चिंग के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और सिंगर्स जैसलमेर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर सोनू निगम, वरुण धवन, भूषण कुमार, अहान शेट्टी और निधि दत्ता को भी देखा गया। पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भारत-पाक सीमा स्थित तनोट माता मंदिर में दर्शन के लिए जाएगी और फिर गाने की भव्य लॉन्चिंग में शामिल होगी। सनी देओल भी म्यूजिक लॉन्च में शामिल होंगे।

सोनू निगम ने म्यूजिक लॉन्च से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, "गाने को 30 साल पहले गाया था और दोबारा वैसा ही गाना गाने का मौका मिला है, बहुत खुशी हो रही है और ये गाना मेरे दिल के बहुत करीब है।" उन्होंने आगे बताया कि वे पहली बार तनोट माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं और ये उनके लिए सौभाग्य की बात है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख