ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज की जानकारी अहान शेट्टी और मनोज मुंतशिर ने दी। अभिनेता अहान ने गाने के रिलीज के साथ अपने पिता के फुटस्टेप्स को फॉलो करने की बात कही है।

'घर कब आओगे' गाने को अनु मलिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज का संगम देखने को मिल रहा है। गाने के लिरिक्स पूरी तरह से अलग हैं और म्यूजिक में भी बदलाव किया है। हालांकि, पुराने गीत की 'आत्मा' को बरकरार रखने के लिए कुछ धुनों को वैसा ही इस्तेमाल किया गया है। गाना 10 मिनट का है, जिसमें देश की मिट्टी से लेकर माथे की बिंदी तक की बात की गई है। 'घर कब आओगे' का नया वर्जन बेहतरीन है, हालांकि इसके सामने ऑरिजिनल 'संदेशे आते हैं' गाने के समकक्ष आने की चुनौती है।

फिलहाल नए वर्जन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। ऑरिजिनल गाना सोनू निगम और रूप सिंह राठौर ने गाया था, और गाने में हाई पिच और इमोशन कूट-कूट कर भरे थे, लेकिन इस बार गाने का सॉफ्ट वर्जन पेश किया गया है, जो इमोशनल तो है लेकिन ऑरिजिनल सॉन्ग जैसा नहीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख