ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अभिनेत्री की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

गौरी खान बोलीं-हर किसी को देखनी चाहिए

शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है। रानी, आपने 'मर्दानी 3' में शानदार काम किया। यह फिल्म बहुत रोमांचक है। इसे हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म पर काम करने वाले सभी लोगों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।" रानी मुखर्जी ने मर्दानी की तीसरी फ्रेंचाइजी से एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है, जिसे देख फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं।

'मर्दानी 3' इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो इस बार एक बेहद संवेदनशील मुद्दे पर फोकस करती है। फिल्म की कहानी कम आयु वर्ग की 8–9 साल की बच्चियों के अपहरण जैसे गंभीर अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इस बार फिल्म में अभिनेत्री का सामना किसी पुरुष अपराधी से नहीं, बल्कि एक महिला विलेन से है। इसमें विलेन के किरदार में अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद नजर आएंगी, जिनके किरदार का नाम 'अम्मा' होता है। यह महिला बेहद चालाक, क्रूर और शातिर होती है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख