ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मर्दानी 3' में दमदार किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रहीं रानी मुखर्जी का मानना है कि महिलाएं ही असली हीरो होती हैं और महिलाएं सशक्त हैं तो देश भी मजबूत रहेगा।

अभिनेत्री ने कहा है कि वह हमेशा भारतीय महिलाओं को सबसे अच्छी रोशनी में दिखाना चाहती हैं। अपनी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने मजबूत, साहसी और सशक्त महिलाओं के किरदार निभाए हैं, जो समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

रानी ने एक खास बातचीत में कहा, "जब से मैंने इस इंडस्ट्री में काम शुरू किया है, मैंने हमेशा भारतीय महिलाओं को सबसे अच्छी रोशनी में दिखाने की कोशिश की है। चाहे वह पत्रकार हों, पुलिस अधिकारी हों, टीचर हों या हाउस वाइफ, मेरे लिए वे असली हीरो हैं, असली मर्दानी हैं। मैं पूरी दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि भारतीय महिलाएं कितनी खास हैं, कितनी मजबूत और सशक्त हैं।" उन्होंने बताया कि महिलाओं का सशक्तीकरण देश की ताकत से सीधे जुड़ा है।

रानी ने कहा, "जब भारतीय महिलाएं सशक्त होंगी, तभी हमारा देश मजबूत बन पाएगा। इसीलिए मेरी फिल्मों का चुनाव हमेशा इसी सोच के साथ रहा है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख