ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अभिनेता बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिस पर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया जाता है और वह जेल पहुंच जाता है।

महज ढाई मिनट के ट्रेलर में बॉबी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बॉबी फिल्म में स्मार्ट, आकर्षक और अपने किरदार के इर्द-गिर्द फैले पागलपन के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं।

बॉबी एक ऐसे मशहूर सितारे का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शोहरत की चमक अब धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। स्टेज पर वह बेहद नखरेबाज और घमंडी दिखता है लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेला होता है।

वहीं, अकेलापन दूर करने के लिए वह डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करता है और कई लड़कियों को राइट स्वाइप करता है, तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा नाम सामने आता है, जो सब कुछ बदलकर रख देता है।

ट्रेलर के कुछ ही मिनटों के बाद कहानी अचानक से बड़ा मोड़ लेती है। दरअसल, फिल्म में बॉबी जिस लड़की के साथ हंसते और मुस्कराते नजर आते हैं। वही लड़की बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर बॉबी को कुछ ही पलों बाद सलाखों के पीछे छोड़ देती है। चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है, तालियों की आवाज थम जाती है और उसकी दुनिया जैसे कैद होकर रह जाती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक ऐसे सिस्टम की परतें खोलती है, जो हर बार सही फैसला नहीं लेता।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख