ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 22वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में मोनिक लुरिए द्वारा डिजाइन किए गए गुलाबी और सफेद रंग के मरमेड गाउन में रेड कार्पेट पर कहर ढाया। ‘क्वांटिको’ टीवी सीरिज की 33 साल की अभिनेत्री ने साथ ही किम्बरली मैकडोनल्ड द्वारा डिजाइन किए गए आभूषण पहने थे। बाद में प्रियंका अभिनेता प्रेडो पास्कल के साथ ड्रामा सीरिज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देने के लिए मंच पर भी आयीं। अभिनेत्री इस समय कनाडा के मांट्रियल शहर में ‘क्वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख