ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

थोड़ा जागो। पहला जागरण इस बात का कि यह संसार इतना मूल्यवान नहीं है कि इसमें तुम इतने परेशान हो। कोई आदमी तुम्हें गाली देता है; न तो वह आदमी इतना मूल्यवान है, न उसकी गाली इतनी मूल्यवान है कि तुम परेशान होओ। न तुम्हारा अहंकार इतना मूल्यवान है कि उसके लिए तुम उपद्रव खड़ा करो। यह धर्मशाला है। किसी का पैर तुम्हारे पैर पर पड़ गया तो परेशान मत हो। मुल्ला नसरुद्दीन एक सिनेमा से बाहर आ रहा था इंटरवल में। एक आदमी के पैर पर उसका पैर पड़ा। वह आदमी तिलमिला गया। लेकिन उसने सोचा कि अंधेरा है, अभी-अभी प्रकाश हुआ है, एकदम से लोगों को दिखाई भी नहीं पड़ता अंधेरे में रहने के बाद, हो गयी होगी भूल। फिर लौट कर नसरुद्दीन आया। उस आदमी के पास आकर पूछा- क्या भाई साहब, आपके पैर पर मेरा पैर पड़ गया था? उस आदमी ने सोचा कि यह क्षमा मांगने आया है। उसने कहा- हां। मुल्ला ने पीछे लौट कर अपनी पत्नी से कहा- आ जाओ, यही अपनी लाइन है। वे लाइन बनाने के लिए पैर पर पैर रख गए थे! तो जो आदमी तुम्हें गाली दे रहा है, उसके अपने प्रयोजन होंगे।

सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 349वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुद्वारों में उमड़ी। ठंड के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया। अमृतसर में सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर, 'हरमंदिर साहिब' में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। ठंड के बावजूद उत्‍साह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारों में भी भक्तों का बड़ी संख्या देखी गई। इस इलाके में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पंजाब सरकार पहले ही जनवरी 2017 में गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती धूमधाम से मनाने की योजनाओं पर काम कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख