- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देशभर में महंगाई को लेकर चिंता के बीच आज सुबह आम जनता को बड़ा झटका लगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ सीएनजी भी महंगी कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सुबह से ही सड़कों और पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा।
चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू: विपक्ष
दिल्ली से पहले मुंबई में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे। वहां सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलो कर दी गई थी। नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग बढ़ी हुई कीमत लागू होने से पहले टैंक फुल कराने के लिए पहुंचने लगे। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगी होने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देश में शुक्रवार सुबह आम लोगों पर महंगाई बम फूटा है। दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो गया है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़ाकर 97.77 रुपये प्रति लीटर कर दी है जबकि डीजल का दाम 87.67 रुपये से बढ़ाकर 90.67 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
इस तरह पेट्रोल -डीजल के रेट में 3 रु प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। बढ़े हुए दाम आज से लागू भी हो गए हैं। नए रेट के बाद अब राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 97.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल अब से 90.78 रुपये में प्रति लीटर में बिकेगा।
बता दें कि देश में अप्रैल 2022 के बाद से अब पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली बार बदलाव हुआ है। प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। जो पहले 102 रुपये से 104 रुपये प्रति लीटर के बीच था, वह अब बढ़कर 105.14 रुपये से 107.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इन नई दरों से वाहन चालकों और अन्य उपभोक्ताओं पर सीधा भार पड़ेगा।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): वैश्विक अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर रोक लगा दी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
डीजीएफटी ने आईटीसी (एचएस) कोड 1701 14 90 और 1701 99 90 के तहत आने वाली चीनी की निर्यात नीति को “प्रतिबंधित” से बदलकर “निषिद्ध” कर दिया है। यह आदेश कच्ची चीनी, सफेद चीनी और रिफाइंड चीनी तीनों पर लागू होगा। सरकार ने साफ किया है कि अगर 30 सितंबर के बाद रोक नहीं बढ़ाई गई तो नीति फिर से “प्रतिबंधित” श्रेणी में लौट आएगी।
किन निर्यातों को मिली छूट
सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा है। यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा के तहत होने वाला निर्यात जारी रहेगा।
- Details
नई दिल्ली: डेयरी और एफएमसीजी क्षेत्र से उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा।
अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है। कीमत में बदलाव के बाद अमूल का फुल क्रीम दुध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
नई कीमतें आज से होंगी प्रभावी
उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 2 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है। इसका अर्थ है कि 14 मई से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






