ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद जुगल किशोर आज भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी का दावा है कि किशोर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को उत्तरप्रदेश में दलित मतदाताओं को साथ लाने में मदद मिलेगी। उत्तरप्रदेश में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं। जुगल किशोर के पार्टी में शामिल होने के समारोह में प्रदेश भाजपा प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वह अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने में मदद करेंगे। उन्होंने बसपा के संगठनात्मक शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वाजपेयी ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत से पहले मक्रर संक्रांति के पावन अवसर पर किशोर पार्टी में शामिल हुए हैं और यह मायावती को आज उनके जन्मदिन पर तोहफा है।

दलित समुदाय से आने वाले किशोर बसपा के संस्थापक सदस्य हैं और उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर दलित वोटों को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस समुदाय के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख