ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सूखे का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश में महोबा के दौरे पर हैं। राहुल सुबह साढ़े 10 बजे महोबा के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सूखे के हालात का जायजा लेने के लिए महोबा के पावा चौराहे से 7 किलोमीटर की पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा करते हुए वे महोबा के सूपा गांव पहुंचेंगे। सूपा गांव और लालपुर सूखे की मार से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां राहुल गांधी महिला चौपाल के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष लालपुर गांव में किसानों के साथ पंचायत करेंगे। इसके बाद शाम को वे दिल्ली वापस आने के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख