ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरुणाचल में 'लोकतंत्र की हत्या' की हत्या हुई है और वहां पर जबरन सरकार बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अरुणाचल में प्रजातंत्र का गला घोंटकर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। मोदी जी वहां जबरन सरकार बनाना चाहते हैं।' वहीं, भाजपा ने अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के कैबिनेट के फैसले का बचाव किया है। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यदि किसी राज्य में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो जाता है तो उसमें सुधार करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रही है, इससे हास्यास्पद कुछ भी नहीं हो सकता। जद-यू भी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आई है। जद-यू ने कहा है कि धारा 356 का दुरुपयोग बंद होना चाहिए। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के कैबिनेट के फैसले को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। जबकि कांग्रेस ने कैबिनेट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिस पर आज सुनवाई होनी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख