ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी का खुदकुशी करने वाला छात्र रोहित वेमूला दलित नहीं था। सुषमा ने कहा, मेरी जानकारी के मुताबिक वह दलित छात्र नहीं था। हकीकत यह है कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे सारे बेबुनियाद हैं। सुषमा ने कहा कि जब कोई किसी पर आरोप लगाना चाहता है तो वह कुछ भी कह सकता है। वहीं रोहित वेमूला की आत्महत्या के मुद्दे पर आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़े होते हुए राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों के साथ एक-दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। राहुल गांधी ने रोहित की खुदकुशी के मामले को महात्मा गांधी की हत्या जैसा करार दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी ने सच की खोज और दुनिया को समझने के लिए जिंदगी जी तथा आखिरकार उनकी उन्हीं ताकतों ने हत्या की जो नहीं चाहती थीं कि वह तेज आवाज में बोलें। यही चीज रोहित के साथ की गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष एक संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख