- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जावाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं। प्रियंका गांधी, खड़गे को दो दिन के घटनाक्रम की जानकारी दे दी है और अब हाईकमान को फैसला लेना है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है... मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।' साथ ही कहा है कि मुझे दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी...मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला नहीं।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 विधायकों को निलंबित कर सदन को स्थगित किया। पहाड़ी राज्य में इस समय भारी राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने के बाद ये पूरा घटनाक्रम शुरू हुआ।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर ने 15 विधायकों को निष्कासित करते हुए कहा कि इनका ये कृत्य असंसदीय है, जिससे इस सदन व विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंची और सदन को इन हालात में चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं प्रस्ताव करता हूं कि निम्न सदस्यों को विधानसभा सदन से निष्कासित किया जाए, ताकि इस माननीय सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष रूप से संचालन किया जा सके।
ये विधायक हुए निष्कासित- जयराम ठाकुर, विपिन सिंह, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र, विनोद, हंस राज, जनक राज, बलवीर वर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर, रणवीर सिंह।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर आज चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच यह वोट संख्या भाजपा के लिए काफी मायने रखती है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही चुनाव में 34-34 मत पड़े बाद में पर्ची से चयन किया गया। कांग्रेस के उम्मीदवार सिंघवी ने हार मान ली है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन को जीत मिली है।
मुख्यमंत्री दें इस्तीफा: जयराम ठाकुर
वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा राज्यसभा में दोनों उम्मीदवारों को बराबर के ही वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सही कह रहे हैं कि इस जीत को देखते हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए महज एक साल के भीतर ही विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया है। प्रदेश बीजेपी ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार हर्ष महाजन चुनाव जीत गये हैं।
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस घटना का 15 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि गनीमत रही कि इमारत के ढहने के बावजूद किसी को भी चोट नहीं पहुंची हैं। हादसे से पहले ही सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था और इमारत का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था।
यह घटना मराहवाग गांव में 16 माइल पर दोपहर करीब 12 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार नामक व्यक्ति का घर धंस रहा था और इमारत के आधार स्तंभों में दरारें आ गई थीं।
इस घटना का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ ही क्षणों में इमारत गिर जाती है, जिसके कारण धूल का गुबार छा जाता है। अधिकारियों ने जान-माल के किसी भी नुकसान को रोकने के लिए इमारत को पहले ही खाली करा लिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






