- Details
पेलिंग (सिक्किम): जम्मू कश्मीर में जारी अशांति के बीच, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राजग सरकार कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान निकालेगी। सिक्किम के इस पश्चिमी हिस्से में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में संकट पैदा करके भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा कि लेकिन मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान निकालेगी। गृह मंत्री के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे समय आया है जब कश्मीर घाटी नौ अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के समय से बड़े पैमाने पर अशांति का गवाह बन रही है। उस दिन सुरक्षाबलों की गोलियों से आठ लोग मारे गए थे। इसमें मतदान प्रतिशत मात्र 7.14 प्रतिशत रहा था। चुनाव आयोग को 12 अप्रैल को अनंतनाग लोकसभा सीट पर उपचुनाव को कश्मीर की स्थिति को देखत हुए स्थगित करना पड़ा था। बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षाबलों द्वारा कथित अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सिंह ने कहा कि कश्मीर हमारा है। कश्मीरी हमारे हैं और कश्मीरियत भी हमारी है। हम कश्मीर का स्थायी समाधान निकालेंगे। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के संदर्भ में, गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सहित सभी पड़ोसी देशों के नेताओं को यह दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया था कि नई सरकार सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखना चाहती है।
- Details
गंगटोक: केंद्र सरकार अब अर्द्धसैनिक बलों के शहीद हुए जवानों के आश्रितों को 1 करोड़ की मुआवजा राशि देगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा का दौरा करने के बाद इस बात की घोषणा भारत-तिबब्त सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सिक्किम सैनिक सम्मेलन में की है। सुकमा में हुए नक्सली हमले के एक महीने बाद सरकार ने इस तरह का फैसला किया है। इससे पहले राजनाथ ने चीन सीमा से सटे शेराथंग बॉर्डर पोस्ट का अवलोकन किया है और कहा कि राष्ट्र को अपने जवानों के शहीद होने पर गर्व है। राजनाथ ने कहा कि सरकार ने 34 हजार कांस्टेबिल को हेड कांस्टेबिल के पद पर अपग्रेड कर दिया है। राजनाथ ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवान देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में नक्सलियों से, कश्मीर में आतंकियों से और पहाड़ी इलाकों में सीमा की रक्षा कर रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि जवानों की शहादत को हम पैसे से नहीं तोल सकते हैं। लेकिन उनके परिवार वालों का भी ध्यान रखना है, इसलिए सरकार ने ऐसे जवानों के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाकर के 1 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर है। शनिवार को उनके इस दौरे का दूसरा दिन था और वह इस दौरान इंडो-तिब्बत बोर्डर की पुलिस पोस्ट पर भी गए जो नेथू ला में स्थित है। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि यह हमारी ड्यूटी है कि जवानों की समस्या को जान सके और इसके लिए गृहमंत्रालय ने एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च की है।
- Details
गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ‘मुझे फूल की तरह नाजुक मत बनने देना, मैं कांटों के बीच रहा हूं, मुझे कांटों के बीच रहना है।’ उन्होंने राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। मोदी ने कहा, 'मुझे फूलों जैसा नाजुक मत बनने देना। मैं कांटों के बीच रहा हूं मुझे कांटों के बीच रहना है। लेकिन जहां जरूरत है वहां फूल जैसी कोमलता के साथ दुखी के आंसू पोंछने के काम ये जिंदगी आ जाए।' मोदी ने सिक्किम में तीन फूलों की प्रजातियों के नामकरण के मुद्दे पर यह टिप्पणी की। इन तीनों फूलों को सरदार पटेल के नाम पर ‘सिम्बिडियम सरदार’, दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर ‘सिम्बिडियम दीन दयाल’ और नरेंद्र मोदी के नाम पर ‘सिम्बिडियम नमो’ नाम दिया गया है।
- Details
गंगटोक: यहां जैविक कृषि समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जैविक कृषि पर देश को सिक्किम से सीख लेने की जरूरत है। सिक्किम ने कृषि का मतलब बदल दिया और आज यह दुनिया के लिए मॉडल बन चुका है। पीएम ने कहा, 'सिक्किम का वातावरण बेहद शांत, सुंदर और स्वच्छ है। सिक्किम ने जैविक खेती की जो राह पकड़ी है उससे पूरे देश में जैविक पवन की प्रेरणा फैलेगी। हम आधुनिकता की हवा में फंसे हैं जबकि सिक्किम में जैविक पवन की हवा चल रही है। हमें प्रकृति के साथ जीना पड़ेगा, सिक्किम ने यह करके दिखा दिया है। सिक्किम दुनिया के लिए मॉडल है। सिक्किम ने विकास के साथ पर्यावरण का भी ख्याल रखा।' पीएम ने कहा कि देश में जैविक कृषि का माहौल बना और किसान प्रयोग के लिए तैयार है। पीएम ने किसानों की फसलों के बीमा पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि पीएम दो दिन की यात्रा पर सिक्किम पहुंचे हैं। वे इस राज्य को पूर्ण आर्गेनिक राज्य घोषित करेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






