ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोटा: राजस्थान में कोटा के चैनपुरा गांव में मंगलवार शाम एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत अभियान तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक कारखाने से पांच शवों को बरामद किया गया और सात घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती किया गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पटाखा कारखाना गैर कानूनी रूप से चल रहा था और इस तरह की पहले भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। कोटा के जिला कलैक्टर और पुलिस अधीक्षक राहत अभियान की निगरानी कर रहे हैं। कोटा नगर निगम की ओर से छह दमकल वाहन आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख