ताज़ा खबरें
सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक, गोलीबारी
सीजफायर पर फारूक बोले- 'हमारी पार्टी दोस्ती की पक्षधर रही है'
पाकिस्तान की हमले की क्षमता को भारी नुकसान पहुंचाया: कर्नल सोफिया
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने किया एलान
मुंबई में पटाखे फोड़ने पर लगाई गई रोक, पुलिस ने जारी किया आदेश
पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब,लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना

जयपुर (जनादेश ब्यूरो): राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकारी आवास का घेराव किया। इस दौरान पुल‍िस से हुई भ‍िड़ंत में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

बेरोजगारी और नशे के विरोध में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज धार के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

युवाओं ने शाह के हालिया बयान की निंदा की

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सांसद कुलदीप पुनिया ने हिस्सा लिया। राजस्थान यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन 'नौकरी दो, नशा नहीं' अभियान के तहत हो रहा है।

यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और संविधान बचाने के लिए आवाज उठाना था। विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान की निंदा की।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि बीजेपी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रही है, इससे यह साफ झलकता है कि बीजेपी दलितों के साथ अन्याय कर रही है। राजस्थान और देश में युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्हें नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। मौजूदा सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश भर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख